Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ नगर निगम ने सहारा सिटी से हटाए 55 गोवंशीय पशु, कहां भेजे गए 24 बछिया और 17 गायें?

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 07:41 AM (IST)

    लखनऊ के सहारा शहर में मौजूद गोवंशीय पशुओं को नगर निगम ने सरोजनीनगर कान्हा उपवन में स्थानांतरित कर दिया है जहाँ पहले से ही दस हजार पशु हैं। तहसीलदार अरविंद पांडेय की देखरेख में यह कार्यवाही हुई। नगर निगम ने लीज डीड के उल्लंघन के कारण सहारा इंडिया से 173 एकड़ जमीन वापस ले ली थी।

    Hero Image
    सहारा शहर से कान्हा उपवन पहुंचे 55 गोवंशीय पशु।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। सहारा शहर में पल रहे गोवंशीय पशुओं को नगर निगम की सरोजनीनगर कान्हा उपवन में पहुंचा दिया गया है, जहां पहले से ही दस हजार गोवंशीय पशु रह रहे हैं। सोमवार रात में ही इन पशुओं को ले जाया गया था और मंगलवार को भी उन्हें ले जाया गया। 55 पशुओं में 24 बछिया, सात बछड़ा, तीन भंैस, एक भैंसा, 17 गाय, तीन पड़वा हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तहसीलदार अरविंद पांडेय ने अपनी देखरेख में इन पशुओं को सहारा शहर से बाहर निकलवाया। तहसीलदार ने बताया कि सहारा शहर के सभी गेटों पर ताला लगा है और नगर निगम के गार्ड वहां ड्यूटी कर रहे हैं।

    मालूम हो कि लीज डीड का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने सहारा इंडिया से 173 एकड़ जमीन को वापस ले लिया था और वहां पर नगर निगम के बोर्ड लगा दिए गए थे।

    नगर निगम का आरोप था कि 1995 में आवासीय प्रायोजन के लिए दी गई जमीन का सही उपयोग नहीं किया गया और साजिश के तहत उस पर कब्जा करने की कोशिश की गई। सोमवार को नगर निगम ने सहार शहर परिसर में रह रहे सभी लोगों को बाहर कर गेटों पर ताला लगा दिया था। हालांकि सहारा इंडिया परिवार ने नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है।