लखनऊ में अवारा कुत्तों के लिए बनाए जाएंगे शेल्टर होम, नगर निगम कार्यकारिणी समिति ने लिया निर्णय
लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी समिति ने शहर में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य कुत्तों को सुरक्षित आश्रय, भोजन और चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करना है। यह पहल शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और पशु कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए शेल्टर होम बनाएगा यह शेल्टर होम शहर में अलग-अलग जगह पर जमीन की उपलब्धता के अनुसार बनाए जाएंगे। इसी तरीके से आवासीय भवनों पर सोलर पैनल लगाने पर भवन कर और जलकर पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त गौरव कुमार अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शहर में 88 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। शहर के अलग-अलग जगहों पर मॉडल वेडिंग जोन भी बनाए जाएंगे। यहां पर दुकानों का आवंटन पगड़ी के हिसाब से किया जाएगा। नगर निगम के 102 कंप्यूटर ऑपरेटरों को 19800 रुपये दिए जाएंगे। शहर की कई सड़कों को नाम भी दिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।