लखनऊ से शुरू होगी नवी मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा, इंडिगो एयरलाइन 25 दिसंबर से शुरू करेगा नई सर्विस
नवी मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों को अब सीधे विमान सेवा से जोड़ने की तैयारी है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट की सीधी विमान सेवा 25 दिसंबर से शुरू होगी। इंडिगो का विमान 6ई-829 लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 6:05 बजे रवाना होकर सुबह 8:05 बजे नवी मुंबई पहुंचेगा। इसका सामान्य किराया लगभग छह हजार रुपये होगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवी मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों को अब सीधे विमान सेवा से जोड़ने की तैयारी है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट की सीधी विमान सेवा 25 दिसंबर से शुरू होगी। इंडिगो का विमान 6ई-829 लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 6:05 बजे रवाना होकर सुबह 8:05 बजे नवी मुंबई पहुंचेगा। इसका सामान्य किराया लगभग छह हजार रुपये होगा। वहीं, वापसी में इंडिगो का विमान 6ई-830 नवी मुंबई एयरपोर्ट से शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 9:25 बजे लखनऊ पहुंचेगा। इंडिगो एयरलाइन जल्द ही इस विमान सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू करेगी।
बीती आठ अक्टूबर को नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। अभी लखनऊ से मुंबई के 12 विमानों का आपरेशन प्रतिदिन होता है। वाशी, उरण, तलोजा पनवेल, खारघर, नेरुल जैसे बड़े क्षेत्र नवी मुंबई के बहुत नजदीक हैँ। पुणे एक्सप्रेस वे भी नवी मुंबई एयरपोर्ट के करीब है।
कोंकण क्षेत्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के अलावा पुणे पढ़ाई और नौकरी करने जाने वाले लोगों के लिए नवी मुंबई एयरपोर्ट की सीधी विमान सेवा बहुत राहत देगी। अभी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचकर नवी मुंबई और पनवेल जैसे इलाके में जाने के लिए दो से तीन घंटे का समय लगता है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इंडिगो एयरलाइन के विमान आपरेशन को डीजीसीएम से स्वीकृति मिल गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।