गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर परिवार से ₹17.65 लाख की ठगी, फ्लैट का झांसा देकर 8 तोले सोना भी हड़पा
केंद्रीय गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला, उसके पति और माता-पिता ने तेलीबाग निवासी सुधा सिंह से 17.65 लाख रुपये ठगे। उन्होंने प्रधानमंत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला ने अपने पति और मां-बाप के साथ मिलकर तेलीबाग निवासी सुधा सिंह से 17.65 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट का झांसा देकर आठ तोला सोना ले लिया।
ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुधा सिंह ने बताया कि तेलीबाग के कुम्हार मंडी निवासी गीतांजलि सिंह और उनके माता-पिता से 15 वर्षों से परिचय था। माता-पिता ने गीतांजलि के पति जितेंद्र से मुलाकात कराई और बताया कि यह कानपुर के कुंदौली के रहने वाले हैं, अभी गुड़गांव में रहते हैं।
झांसे में लेकर तीनों ने सुधा के दिव्यांग भाई की गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 17.65 लाख रुपये ठग लिए। काफी दिन बाद रुपये वापस नहीं किए। दबाव बनाने पर दिल्ली के शास्त्री भवन में फर्जी इंटरव्यू कराया।
उन्होंने परिचित वीरेंद्र सिंह, संजय खड़का, वर्षा राणा और रजनीश राणा से भी ठगी की। शिकायत के आधार पर पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।