लखनऊ में पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, पति ने खाया जहर, आठ महीने पहले हुई थी शादी
लखनऊ के चिनहट में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि उसका पति अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति का ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चिनहट की बुद्धि बिहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। पास में पति अचेत अवस्था में मिला।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति का इलाज चल रहा है। आठ महीने पहले दोनों ने शादी की थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला 32 वर्षीय नजमा है। मूल रूप से अकबरपुर के टांडा गांव की रहने वाली थी। वहीं पति शमीम बाराबंकी के मोहमदपुर खाला का निवासी था। यहां बीते एक वर्ष से बुद्ध विहार में रह रहे थे।
शमीम विभूतिखंड मे दर्जी का काम करता था। लगभग आठ महीने पहले दोनों ने शादी की थी उसके बाद से साथ रह रहे थे। तीन दिन से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। परिवारजन को सूचना देकर बुलाया गया है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।