Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा...', CM योगी सहित इन नेताओं ने वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 01:46 PM (IST)

    लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन हमें धर्म और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

    Hero Image
    विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। योगी ने कहा कि वाल्मीकि ने ‘रामायण’ के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से जन-जन का साक्षात्कार कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने समाज के सम्मुख जीवन के सर्वोत्कृष्ट मूल्यों व आदर्शों को प्रस्तुत किया। उनकी जयंती का यह अवसर हमें यह सिखाता है कि जीवन में कोई भी व्यक्ति धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलकर महानता को प्राप्त कर सकता है।

    मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुण्य अवसर पूरे प्रदेश में शांति और सामाजिक सौहार्द को चिरस्थायी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से जीवन के सर्वोत्तम आदर्श प्रस्तुत किए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श हमें समरसता और सदाचारपूर्ण जीवन का संदेश देते हैं।