Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 या 15 जनवरी, उत्तर प्रदेश में कब है मकर संक्रांति की छुट्टी? योगी सरकार ने जारी किया आदेश

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 01:59 PM (IST)

    योगी सरकार ने मकर संक्रांति अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह छुट्टी 14 जनवरी को थी, लेकिन अब इसे 15 जनवरी के लिए घोषित किया गया है। यह आदेश प ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मकर संक्रांति की छुट्टी।

    HighLights

    1. योगी सरकार ने मकर संक्रांति अवकाश बदला

    2. छुट्टी अब 14 की जगह 15 जनवरी को

    3. उत्तर प्रदेश में नया आदेश लागू हुआ

    डिजिटल डेस्क लखनऊ। यूपी में योगी सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश में बदलाव कर दिया है। पहले सरकार ने 14 जनवरी 2026 को निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसे परिवर्तित करके 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश जारी किया गया है। यूपी सहित देशभर में मकर संक्राति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है।

    _Makar Sankranti holiday

    सभी जिलों में इस सार्वजनिक अवकाश के लिए शासन से पत्र जारी किया गया है।

    कई राज्यों में इस दिन खिचड़ी बनाने और बांटने की है परंपरा

    उत्तर भारत के कई राज्यों में इस दिन खिचड़ी बनाना, खाना और दान करना एक पुरानी परंपरा है। यही कारण है कि मकर संक्रांति का नाम आते ही खिचड़ी का स्मरण स्वतः हो जाता है। परंपरा के पीछे केवल स्वाद नहीं, बल्कि गहरी आस्था और सामाजिक भावना जुड़ी मानी जाती है। मकर संक्रांति के समय ठंड अपने चरम पर होती है। ऐसे मौसम में खिचड़ी शरीर के लिए लाभकारी मानी जाती है।

    दाल और चावल का संतुलन शरीर को आवश्यक ऊर्जा देता है, जबकि घी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। यह भोजन हल्का, सुपाच्य और पोषण से भरपूर होता है। इसके साथ ही खिचड़ी का दान सामाजिक समरसता का प्रतीक माना गया है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन या सामग्री देने से सहयोग और करुणा का भाव बढ़ता है। कुल मिलाकर, मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा आस्था, स्वास्थ्य और सामाजिक मूल्यों का सुंदर संगम है, जो इस पर्व को विशेष अर्थ देता है।