Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Teacher Award 2025: कौन बनेगा यूपी का बेस्ट टीचर? राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 6 नाम भेजे गए

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 11:03 PM (IST)

    National Teacher Award 2025 | राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। पूरे प्रदेश से बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के चयनित शिक्षक पहुंचे। इस बार माध्यमिक शिक्षा से कम भागीदारी रही केवल 48 शिक्षक शामिल हुए। चयनित छह शिक्षकों की सूची केंद्र सरकार को भेजी गई है जहाँ अंतिम निर्णय होगा। नामों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

    Hero Image
    राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छह शिक्षकों के नाम भेजे गए।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय में सुबह से रात नौ बजे तक साक्षात्कार की प्रक्रिया चली।

    इस दौरान प्रदेश भर से जिला स्तर पर चयनित बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक व प्रधानाचार्य इंटरव्यू के लिए पहुंचे। बारिश के बाद भी शिक्षकों की पूरी उपस्थिति रही। कई शिक्षक एक दिन पहले ही लखनऊ आ गए थे ताकि समय पर पहुंच सकें और बेहतर तरीके से साक्षात्कार की तैयारी कर सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी उम्मीदवार पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। हालांकि, इस बार माध्यमिक शिक्षा से काफी कम भागीदारी देखने को मिली। केवल 48 माध्यमिक शिक्षकों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया।

    जानकारों के मुताबिक, बीते 20 वर्षों में यह सबसे कम संख्या है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित छह शिक्षकों की सूची अब केंद्र सरकार को भेज दी गई है, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    प्रदेश के कोटे से अधिकतम छह शिक्षकों को इसके लिए नामित किया जाता है। इनका नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।