Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन 28 को, करेंगी विश्व एकता के लिए ध्यान योग का शुभारंभ

    By Mahendra Pandey Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 22 Nov 2025 12:35 PM (IST)

    President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति वर्ष 2009 से इस संस्था के अनेकानेक कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुकी हैं। यूपी में पहली बार संस्था के कार्यक्रम में आ रही हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजयोगी मृत्युंजय भाई, राजयोगिनी संतोष दीदी सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, राजयोग प्रशिक्षक व अनेक सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

    Hero Image

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 

    जागरण संवाददाता, लखनऊ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान (योग) का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। राजयोग प्रशिक्षण केंद्र (गुलजार उपवन) सुलतानपुर रोड में 28 नवंबर को इस कार्यक्रम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उद्घाटन करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संस्था की राधा दीदी ने बताया कि स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन सिद्धांत के माध्यम से शांतिपूर्ण विश्व की पुनर्स्थापना करने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं। ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थापना आध्यात्मिक अध्ययन और अभ्यास के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए की गई है।

    वर्तमान में विश्व एकता और विश्वास का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक तनाव, अविश्वास और वैश्विक चुनौतियों के बीच आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान मानव मन को शांति, स्थिरता और नैतिक दिशा देते हैं। ब्रह्माकुमारीज वर्षों से इस क्षेत्र में निरंतर सेवाएं दे रही है। एकता से ही विश्वास आ सकता है।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति वर्ष 2009 से इस संस्था के अनेकानेक कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुकी हैं। यूपी में पहली बार संस्था के कार्यक्रम में आ रही हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजयोगी मृत्युंजय भाई, राजयोगिनी संतोष दीदी सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, राजयोग प्रशिक्षक व अनेक सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी।