राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश में 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्विराेध निर्वाचन
State Nurses Association UP: चुनाव पर्यवेक्षक संयुक्त निदेशक (नर्सिंग) डा़ आलोक सक्सेना ने रविवार को बलरामपुर अस्पताल में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शर्ली भंडारी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और अशोक कुमार 14वीं बार महामंत्री बने हैं।

राजकीय नर्सेज संघ की अध्यक्ष बनी शर्ली भंडारी, अशोक कुमार महामंत्री
राज्य ब्यूराे, जागरण, लखनऊ: राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर शर्ली भंडारी और महामंत्री अशोक कुमार सहित 14 सदस्यीय कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक संयुक्त निदेशक (नर्सिंग) डा़ आलोक सक्सेना ने रविवार को बलरामपुर अस्पताल में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
शर्ली भंडारी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और अशोक कुमार 14वीं बार महामंत्री बने हैं। इसके अलावा गीतांशु वर्मा कोषाध्यक्ष, राजेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र कुमार, राधा रानी वर्मा, सतीश कुमार त्यागी, पवन मिश्रा को उपाध्यक्ष, राम गोपाल, रमा सिंह, शशि लता वर्मा, सगीर अहमद, कामिनी सिंह को संयुक्त, विनय कुमार सिंह को आडिटर घोषित किया गया है।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार काे राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के दाे दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।