Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सीतापुर बना फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान में नंबर-1 जिला, अब तक 74 प्रतिशत किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ पूरा

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 02:40 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में चल रहे किसान रजिस्ट्री अभियान में सीतापुर जिला 74% पंजीकरण के साथ अग्रणी है। राज्य स्तर पर 54% किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जिससे 1.5 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह अभियान मिशन मोड में संचालित है। 1 अप्रैल 2026 से पीएम-किसान की अगली किस्त के लिए रजिस्ट्री अनिवार्य होगी, इसलिए नवंबर अंत तक सभी पात्र किसानों का पंजीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।  

    Hero Image

    आगामी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त के लिए जरूरी हुआ पंजीकरण

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान में सीतापुर जिला प्रदेश का सिरमौर बन गया है। अब तक यहां 74 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही बस्ती 74 प्रतिशत के साथ दूसरे और रामपुर 70 प्रतिशत रजिस्ट्री के साथ तीसरे स्थान पर है। राज्य स्तर पर अब तक लगभग 54 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जिससे करीब 1.5 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह अभियान प्रदेशव्यापी मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक अप्रैल से रजिस्ट्री अनिवार्य
    1 अप्रैल 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। इसी कारण सभी जिलों में किसानों के पंजीकरण और सत्यापन की गति तेज की जा रही है। योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 नवंबर तक हर गांव में किसान पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए कैंप चार्ट तैयार कर राज्य स्तर पर साझा करने को कहा गया है। साथ ही PM Kisan सत्यापन का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    4 हजार किसानों का प्रतिदिन हो रहा पंजीकरण
    वर्तमान में औसतन 4,000 किसानों का पंजीकरण प्रतिदिन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर अंत तक प्रदेश के सभी पात्र किसानों का पंजीकरण और सत्यापन पूर्ण हो जाए, ताकि कोई भी किसान अगली पीएम किसान किस्त से वंचित न रह जाए।