Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: यूपी में पराली जलाने वालों पर हुई सख्ती, अब तक लगा 11 लाख का जुर्माना, हो जाएं सावधान

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 03:47 PM (IST)

    Stubble Burning In UP उत्‍तर प्रदेश में पराली जलाने वालो पर शासन सख्‍त कार्रवाई कर रहा है। कृषि विभाग ने फसल अवशेष जलाने वालों पर सख्ती करते हुए 11.12 लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया है। 29 अक्टूबर तक पराली जलाने के 748 मामले सामने आए थे इस बार इनकी संख्या बढ़कर 906 हो गई है।

    Hero Image
    Stubble Burning In UP: यूपी में पराली जलाने वालों पर सख्‍त कार्रवाई

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रोत्साहन और सख्ती दोनों मोर्चों पर एक साथ काम कर रहे कृषि विभाग ने फसल अवशेष जलाने वालों पर सख्ती करते हुए 11.12 लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस जुर्माने के सापेक्ष 6.45 लाख रुपये की वसूली भी की गई है। हालांकि पराली प्रबंधन के तमाम प्रयासों के बावजूद गत वर्ष के सापेक्ष प्रदेश में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। गत वर्ष 29 अक्टूबर तक पराली जलाने के 748 मामले सामने आए थे, इस बार इनकी संख्या बढ़कर 906 हो गई है।

    विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि गत वर्ष अक्टूबर माह में बारिश होने के कारण फसल कटाई देर से हुई थी, यही वजह है कि गत वर्ष के अपेक्षा आंकड़े बढ़े हुए दिख रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में करीब 40 प्रतिशत धान की कटाई अब तक हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: Karwa Chauth: करवा चौथ पर सरकारी कर्मचारी ने छुट्टी के लिए लिखा ऐसा आवेदन, हर तरफ हो रही वाहवाही

    यह भी पढ़ें: 'हमारे महान लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर हमला है फोन हैकिंग', महुआ मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र