Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sukanya Samriddhi Yojana: बैंकों से ज्यादा डाकघरों को पसंद कर रहे ग्राहक, बेटियों के लिए वरदान है ये स्कीम

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 04:14 PM (IST)

    Sukanya Samriddhi Yojana | लखनऊ में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत ज्यादातर खाते डाकघरों में खोले गए हैं जिनका प्रतिशत 82.33% है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इस योजना की शुरुआत की थी। योजना में न्यूनतम 250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं जिस पर 8.2% ब्याज मिलता है।

    Hero Image
    डाक विभाग में सुकन्या योजना के 82.33 प्रतिशत खुले खाते।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बैंकों में भी खोला जा रहा है, लेकिन इसमें ग्राहकों ने डाक घर को वरीयता दी है। डाक विभाग के अनुसार प्रदेश में 82.33 प्रतिशत खाते पोस्ट आफिसों में खोले गए हैं, जबकि बैंकों में केवल 17.67 प्रतिशत खाते खोले गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत वर्ष 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। तब से अब तक देश में तीन करोड़ 61 लाख 84 हजार 271 सुकन्या खाते खोले गए हैं। उत्तर प्रदेश में 48 लाख 42 हजार सुकन्या खाते संचालित हैं, जिनमें से 39 लाख 86 हजार 601 खाते डाक विभाग में हैं।

    उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलने के लिए गत 22 जुलाई से 19 अगस्त तक विशेष अभियन चलाया गया, जिसमें पूरे प्रदेश में एक लाख 20 हजार खाते खोले गए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।

    8.2 प्रतिशत मिलता है ब्याज

    लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि यह योजना बालिकाओं को उच्च शिक्षा और विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की सबसे अच्छी योजनाओं में से एक है। इस योजना के खाते पर आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट भी प्रदान की जाती है।

    बच्ची के माता-पिता या कानूनी अभिभावक उसके 10 वर्ष की आयु प्राप्त करने से पहले उसके नाम पर खाता खोल सकते हैं। खाते में 15 साल तक राशि जमा की जा सकती है। खाता खोलने के 21 वर्ष बाद पूरा पैसा निकाल सकते हैं।

    बालिका के 18 साल का होने पर उच्च शिक्षा के लिए शेष राशि का 50 प्रतिशत निकाला जा सकता है। बिटिया की शादी के अवसर पर 18 साल की उम्र के बाद खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है। इस योजना पर वर्तमान में 8.2 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज मिलता है।

    comedy show banner
    comedy show banner