Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आतंकी घटनाओं में आरोपितों की रिमांड 7 दिन बढ़ी, पाकिस्तानी एजेंट को RSS दफ्तर की लोकेशन भेजने का आरोप

    Updated: Thu, 14 May 2026 01:47 AM (IST)

    आतंकी साजिश के आरोपी कृष्णा मिश्रा और दानियाल अशरफ की पुलिस रिमांड सात दिन बढ़ा दी गई है। दानियाल पर महाराष्ट्र के आरएसएस कार्यालय की लोकेशन पाकिस्तान ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आतंकी साजिश के आरोपियों की रिमांड सात दिन बढ़ी।

    2. आरएसएस कार्यालय की लोकेशन पाकिस्तानी एजेंट को भेजी।

    3. आरोपी कृष्णा पर पुलिस पर गोली चलाने का आरोप।

    विधि संवाददाता, लखनऊ। पाकिस्तानी एजेंट आबिद जट्ट, शहजाद भट्टी व हम्माद के इशारे पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत देश के विभिन्न शहरों में विस्फोट कर आतंकी घटना करने में आरोपित कृष्णा मिश्रा व दानियाल अशरफ की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ गई है। एनआइए मामलों की विशेष न्यायाधीश नीतू पाठक ने रिमांड अवधि सात दिन बढ़ा दी है।

    एटीएस अब 14 मई सुबह 11 बजे से 20 मई शाम छह बजे तक पूछताछ कर सकेगी। एटीएस की ओर से विशेष लोक अभियोजक नागेन्द्र गोस्वामी ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अभियुक्तगणों की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के समय अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे, कारतूस सहित मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद हुए थे। इनके संबंध में आरोपितों से गहनता से पूछताछ किया जाना आवश्यक है।

    विस्तार से पूछताछ करने की आवश्यकता

    ऐसे ही अभियुक्तों के बैंक खातों से हुए संदिग्ध लेने-देन के संबंध में भी विस्तार से पूछताछ करने की आवश्यकता है। अभियुक्त कृष्णा ने पूछताछ में बताया है कि उसने शोएब व रवि कश्यप के साथ मिलकर गजरौला, अमरोहा में पुलिस पर गोली चलाई थी।

    वहीं, दूसरे अभियुक्त दानियाल अशरफ ने स्वीकारा है कि उसने महाराष्ट्र के नारपोली पुलिस स्टेशन, भिवंडी का वीडियो व नवी मुंबई स्थित आरएसएस कार्यालय की लोकेशन को अपने पाकिस्तानी हैंडलर हम्माद को भेजा था। उन दोनों स्थानों का प्वाइंट आउट मेमो व नक्शा नजरी तैयार करने के लिए अभियुक्तों को वहां ले जाना जरूरी है। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अभियुक्तों की सात दिन की पीसीआर स्वीकार कर लिया है।

    खबरें और भी