UP ASP Transfer: यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला, आलोक कुमार का ट्रांसफर कैंसिल
लखनऊ में शासन ने तीन अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आलोक कुमार जायसवाल, जिनका तबादला फतेहगढ़ किया गया था, उसे रद्द कर दिया गया है। अरुण कुमार सिंह को अब फतेहगढ़ में एएसपी के रूप में नियुक्त किया गया है। जितेन्द्र कुमार, जो गोरखपुर में एएसपी थे, को लखनऊ में 32वीं वाहिनी पीएसी में स्थानांतरित किया गया है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने तीन अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल का फतेहगढ़ के लिए किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।
अरुण कुमार सिंह (द्वितीय) को उपसेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ केे पद से हटाकर एएसपी फतेहगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। एएसपी (दक्षिणी) गोरखपुर जितेन्द्र कुमार (प्रथम) को उपसेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ केे पद पर तैनाती दी गई थी। वह गोरखपुर से पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के लिए स्थानान्तरणाधीन थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।