उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में 25 घरों की कुंडी क्यों खटखटाई? महानगर अध्यक्ष भी रहे साथ
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ के कैंट क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने 25 घरों पर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मतदाता विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान में लोगों को जागरुक करने के लिए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में घरों की कुंडी खटखटाई।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और कार्यकर्ताओं के साथ उप मुख्यमंत्री 25 घरों में गए। बूथ संख्या 22 पर ''''कुंडी खटकाओ अभियानÓ के लोगों से संवाद भी किया और यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो।
लोगों को फार्म उपलब्ध कराते हुए मतदाता सूची के सत्यापन, नाम जोडऩे, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।