Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: कारखानों की संख्या में 15.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी, GVA तक में सबसे आगे पहुंचा उत्तर प्रदेश

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 12:44 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में कारखानों की संख्या में 15.91% की वृद्धि हुई है साथ ही जीवीए में 25.03% की बढ़ोतरी हुई है। कारखानों में काम करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 16.26 लाख हो गई है। सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार कारखाना संख्या कार्मिक और जीवीए में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों से आगे है। सरकार की औद्योगिक नीतियों और निवेश प्रोत्साहन को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।

    Hero Image
    UP News: कारखानों की संख्या में 15.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कारखानों की संख्या में 15.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही जीवीए (सकल मूल्य संवर्धन) में 25.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    कारखानों में कार्मिकों की संख्या 14.86 लाख से बढ़कर 16.26 लाख तक पहुंच गई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (एएसआइ) 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार कारखानों की संख्या, कार्यरत कर्मियों और सकल मूल्य संवर्धन तीनों ही मोर्चों पर उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों से आगे रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एएसआइ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश का जीवीए वर्ष 2022-23 में 1.34 लाख करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2023-24 में बढ़कर 1.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है। जीवीए में राज्य ने 25.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह दर राष्ट्रीय औसत 11.9 प्रतिशत से दोगुणा से भी अधिक है।

    वहीं प्रदेश में कारखानों की संख्या वर्ष 2022-23 में 19,102 से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 22,141 हो गई है। यह वृद्धि राष्ट्रीय औसत 2.7 प्रतिशत से लगभग सात गुना अधिक है। उत्तर प्रदेश के इस प्रदर्शन को लेकर सरकार की औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन और बेहतर कानून-व्यवस्था को मुख्य कारण माना जा रहा है।

    अन्य राज्यों से तुलना में यूपी की स्थिति (प्रतिशत में)

    राज्य - कारखानों की संख्या - कुल कार्मिक - जीवीए

    • उत्तर प्रदेश - 15.91 - 9.37 - 25.03
    • कर्नाटक - 3.27 - 1.36 - 18.76
    • तमिलनाडु - 1.15 - 7.55 - 11.16
    • महाराष्ट्र - 0.35 - 6.79 - 9.27
    • गुजरात - 7.35 - 9.63 - 7.51
    • भारत - 2.7 - 5.9 - 11.9