Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP International Trade Show: 80 देशों से 500 से ज्यादा खरीदारों के आने की उम्मीद, निर्यात को लगेंगे पंख

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 10:35 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो होगा जिसमें 80 देशों से 500 से ज़्यादा खरीदार आ सकते हैं। 75 देशों के 340 खरीदारों ने पुष्टि की है। यह शो यूपी की औद्योगिक शक्ति दिखाएगा और मेड इन यूपी को बढ़ावा देगा। ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। सीएम योगी का लक्ष्य निर्यात बढ़ाना और निवेश आकर्षित करना है।

    Hero Image
    यूपीआइटीएस में 80 देशों से 500 से अधिक खरीदारों के आने की उम्मीद।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआइटीएस) में 80 देशों के 500 से अधिक खरीदारों के आने की उम्मीद है।

    अब तक 75 देशों के 340 से अधिक खरीदारों ने आने की पुष्टि करा दी है। यह ट्रेड शो न केवल प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का परिचय देगा बल्कि दुनिया भर के निवेशकों और खरीदारों को मेड इन यूपी की ताकत भी दिखाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश की वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना पहले ही प्रदेश को अलग पहचान दिला चुकी है। ट्रेड शो में ओडीओपी उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाकर इन्हें वैश्विक खरीदारों से सीधे जोड़ा जाएगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आयोजित इस ट्रेड-शो का उद्देश्य प्रदेश को निर्यात के मामले में शीर्ष पायदान पर ले जाना और निवेश आकर्षित करना है। इस ट्रेड शो को खास बनाने के लिए 17 प्रमुख सेक्टर के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।

    विश्व के नौ प्रमुख क्षेत्रों (रीजंस) से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का आगमन इस आयोजन को खास बनाएगा। यूरोप और सीआइएस रीजंस से कुल 110 खरीदारों के आने की संभावना है। जिनमें से 88 सहमति दे दी है।

    पश्चिमी एशिया से 100 खरीदारों को लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 12 देशों के 76 खरीदारों अपनी उपस्थिति की सहमति दे दी है। दक्षिणी पूर्वी एशिया से 80 खरीदारों के आने की उम्मीद है, जिनमें से पांच देशों के 10 खरीदारों ने आने की पुष्टि कर दी है। दक्षिणी एशिया से 50 में से 30 खरीदारों ने आने की सहमति दी है।

    लैटिन अमेरिकी देशों से 50 बायर्स के आने की संभावना है, जिनमें से छह देशों के 27 खरीदारों ने सहमति दी है। ओशिनिया क्षेत्र से 30 खरीदारों के आने की उम्मीद है जिनमें से दो देशों के तीन खरीदारों ने आने की पुष्टि की है। उत्तरी अमेरिका से 30 खरीदारों के आने की उम्मीद है, जिनमें से तीन देशों के नौ खरीदारों ने आने की सहमति दी है।

    अफ्रीकी देशों से 50 खरीदारों के आने की उम्मीद है, जिनमें 11 देशों के 38 खरीदार सहमति दे चुके हैं। नाफ्टा क्षेत्र के तीन देशों से 11 खरीदार और पूर्वी अफ्रीका के आठ देशों से 50 खरीदारों ने भी आने के प्रति उत्सुकता दिखाई है।