नोडल आईटीआई में लगेगा उद्यम मेला, अडानी स्किल्स से होगा करार, रोजगार पर जोर
नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में जल्द ही उद्यम मेला आयोजित किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा डेलाइट तैयार करेगी। उद्योगों से जुड़ाव मजबूत ...और पढ़ें

HighLights
नोडल आईटीआई में जल्द आयोजित होगा उद्यम मेला।
उद्योगों से जुड़ाव हेतु अडानी स्किल्स से होगा करार।
कम रिजल्ट वाले आईटीआई की होगी गहन समीक्षा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में जल्द ही उद्यम मेला आयोजित किया जाएगा। एक ही दिन यह आयोजन होगा।
मेले की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी डेलाइट को सौंपी गई है और इसमें करियर काउंसलर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही उद्योगों से जुड़ाव मजबूत करने के लिए अडानी स्किल्स के साथ जल्द ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (एमओयू) किया जाएगा।
प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के तहत मंगलवार को सचिवालय में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक में उद्यम मेला आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में राजकीय आईटीआई के कम उत्तीर्णता प्रतिशत पर चिंता जताई गई।
प्रशिक्षण निदेशालय को प्रधानाचार्यों और संयुक्त निदेशकों के साथ समीक्षा कर 15 दिन में सुधार योजना देने के निर्देश दिए गए। आईटीआई प्रवेश अभियान को तेज करने, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने, 1एम1बी के सहयोग से भविष्य उन्मुख कौशल कार्यक्रम बढ़ाने व कमजोर प्रदर्शन वाले संस्थानों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही मेगा जाब फेयर में चयनित युवाओं के आफर-टू-जाइनिंग का अद्यतन ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया।