Move to Jagran APP

UP News: शानदार जल प्रबंधन के लिए यूपी को मिला राष्ट्रीय जल अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश को जल प्रबंधन और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में नल कनेक्शन और जल संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में यह सम्मान दिया। उत्तर प्रदेश ने 2023 में 17900 गांवों को जल पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 22 Oct 2024 06:42 PM (IST)
Hero Image
पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।