Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीसीएस से आईएएस पदोन्नति के 33 पदों पर 10 जून को डीपीसी, 2010-12 बैच के अफसरों को मिलेगा मौका

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 10:09 PM (IST)

    पीसीएस से आईएएस पदोन्नति के लिए 10 जून को दिल्ली में डीपीसी होगी, जिसमें 33 पदों पर विचार किया जाएगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पीसीएस से आईएएस अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के लिए 10 जून को डीपीसी दिल्ली में होगी। इस बार 33 पदों के पदोन्नति होनी है। इसमें वर्ष 2010, 2011 व 2012 बैच के पीसीएस अफसरों के नामों पर विचार होगा। नियुक्ति विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

    केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए उत्तर प्रदेश को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति कोटे के 33 पद आवंटित किए हैं। इससे वर्ष 2010 व 2011 बैच तक के पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है।

    नियुक्ति विभाग ने केंद्र से आवंटित पदों के आधार पर संभावित अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां (एसीआर) और सेवा अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दिए हैं।

    इस बार पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति होने वाले पदों की संख्या बढ़ने की वजह से 2010 और 2011 बैच के साथ ही वर्ष 2012 बैच के भी कुछ अफसरों को मौका मिल सकता है। चूंकि वर्ष 2010 और 2011 बैच में अधिकारियों की संख्या कम है।

    वर्ष 2010 बैच में पीसीएस सेवा के आठ अधिकारी हैं, 2011 बैच में 21 हैं। दोनों बैच की संख्या मिलाकर 29 होती है। इसके बाद भी चार पद रिक्त बचते हैं। इसलिए वर्ष 2012 बैच के भी कुछ अफसरों को मौका मिल सकता है।

    खबरें और भी