Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Political News : समाजवादी पार्टी के अध्यध अखिलेश यादव ने गीत के सहारे साधा सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 02:22 PM (IST)

    Samajwadi Party President Akhilesh Yadav कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा निर्वाचन आयोग और अधिकारियों की तिकड़ी मिलकर वोटों की डकैती कर रही है। सपा प्रमुख ने वहीं चुनावों के लिए छोटे दलों को जोड़ने की रणनीति के तहत 65 नेताओं से मुलाकात की।

    Hero Image
    अखिलेश ने गीत के सहारे साधा सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर अब वीडियो गीत के सहारे भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक्स पर पोस्ट इस गीत के बोल, वोट की चोरी के आरोपों पर आधारित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा, निर्वाचन आयोग और अधिकारियों की तिकड़ी मिलकर वोटों की डकैती कर रही है। सपा प्रमुख ने वहीं चुनावों के लिए छोटे दलों को जोड़ने की रणनीति के तहत 65 नेताओं से मुलाकात की।

    अखिलेश यादव के शनिवार को पोस्ट 2.50 मिनट लंबे इस गीत में बिहार की मतदाता सूचियों के विशेष सघन पुनरीक्षण के विरोध में मानसून सत्र के दौरान संसद के बाहर इंडी गठबंधन के प्रदर्शन संबंधी वीडियो, फोटो को शामिल हैं। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग , अधिकारी और भाजपा पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि तीनों मिलकर वोटों की डकैती कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर किए गए एक पोस्ट में आरोप लगाया कि 'भाजपा- निर्वाचन आयोग- अधिकारी’ की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर ‘वोट-डकैती’ कर रही है। अखिलेश ने कहा कि दरअसल, ये वो तीन तिगाड़ा है, जिनकी साठगांठ ने देश का वर्तमान-भविष्य बिगाड़ा है।

    वहीं पार्टी मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए अलग-अलग संगठनों के लोगों ने पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी और अपनी जिंदगी अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरजीत सिंह खंडसाल के नेतृत्व में सपा प्रमुख से मुलाकात की और उनकी नीतियों का समर्थन किया।

    सपा प्रमुख से मिलने वालों में राष्ट्र उदय पार्टी कानपुर, भारतीय मानव समाज पार्टी, पिछड़ा दलित विकास महासंघ, गांधीयन पीपुल्स पार्टी लखनऊ के पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने संस्थानों और संसाधनों पर कब्जा कर लिया है। लोगों के अधिकार छीन रही है। वोट की चोरी की, चुनावी प्रक्रिया पर डकैती डाली है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।