Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी सरकार देगी ₹40 करोड़ तक की सब्सिडी, यूपी के लोगों के पास अपना बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:59 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार सृजित करने के लिए 'न्यू टूरिज्म स्टार्टअप यूनिट्स योजना' शुरू की है। इस योजना के तहत निवेशकों को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पर्यटन को स्टार्टअप और रोजगार का बड़ा माध्यम बनाने के लिए प्रदेश सरकार अब निवेश को प्रोत्साहन देने जा रही है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए न्यू टूरिज्म स्टार्टअप यूनिट्स योजना शुरू की है, जिससे युवा अपने आइडिया को कारोबार में बदल सकेंगे। इसमें नई तकनीक और अनुभव आधारित प्रोजेक्ट को वरीयता मिलेगी और निवेशकों को उप्र पर्यटन नीति के तहत अनुदान और अन्य रियायतें दी जाएंगी।

    पर्यटन विभाग द्वारा कई अभिनव पर्यटन इकाइयों के माडल सामने लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, इनमे ''''हाबिट हाउस'''' जैसे थीम आधारित आवास, जापानी शैली के पाड्स-कैप्सूल स्टे, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रीजेनरेटिव टूरिज्म यूनिट्स, अत्याधुनिक तकनीक से लैस कैरावान यूनिट्स, ओपन-एयर ''''स्टार बेड'''' आदि विकसित कराने की योजना है।

    इसके लिए निवेशकों से निवेश प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं को राज्य स्तरीय विशेष पर्यटन समिति (एसएलएसटीसी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति द्वारा ही प्रोत्साहन एवं रियायतों का निर्धारण किया जाएगा।

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उप्र पर्यटन नीति के तहत 10 लाख से 10 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी (अधिकतम दो करोड़ रुपये तक), 50 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 20 प्रतिशत (अधिकतम 7.5 करोड़ रुपये), 200 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 15 प्रतिशत (अधिकतम 20 करोड़ रुपये), 500 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 25 करोड़ रुपये) और 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर भी 10 प्रतिशत सब्सिडी (अधिकतम 40 करोड़ रुपये) दी जाएगी।

    इसके अतिरिक्त, 100 प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट, भूमि परिवर्तन एवं विकास शुल्क में छूट का भी प्रविधान है। अनुसूचित जाति-जनजाति और महिला उद्यमियों को पांच प्रतिशत की अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जाएगी।