विकसित यूपी के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी सरकार, CM के सुझावों पर संशोधित किया गया प्रस्तावित विजन डाक्यूमेंट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर 'विकसित उत्तर प्रदेश@2047' विजन डॉक्यूमेंट को संशोधित किया गया है। नीति आयोग के सहयोग से नियोजन विभाग ने इस ...और पढ़ें

HighLights
विजन डॉक्यूमेंट मुख्यमंत्री के सुझावों पर संशोधित।
यूपी अर्थव्यवस्था 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य।
2047 तक प्रति व्यक्ति आय 26 लाख रुपये।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक विकसित उत्तर प्रदेश@2047 विजन डाक्यूमेंट को संशोधित कर दिया गया है। नीति आयोग के सहयोग से नियोजन विभाग ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए समस्त सुझावों को विजन डाक्यूमेंट के रोडमैप में शामिल कर लिया है।
इस संशोधित डाक्यूमेंट का प्रस्तुतिकरण जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष करने की तैयारी की गई है। उनकी सहमति मिल जाने के बाद समस्त विभाग तय रोडमैप के मुताबिक विभागीय योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।
पिछले महीने नियोजन विभाग द्वारा तैयार किए गए विकसित यूपी के विजन डाक्यूमेंट की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह दस्तावेज सिर्फ विजन नहीं है, बल्कि प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और संचरनात्मक बदलाव का रोडमैप है।
रोडमैप में जनता के सुझावों, विशेषज्ञों, उद्योग संगठनों तथा अन्य हितधारकों के सुझावों का गहन गहन विश्लेषण करते हुए शामिल करने के निर्देश दिए थे।उन्होंने कहा था कि विश्लेषण के आधार पर सेक्टरवार अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक कार्य योजनाएं बनाई जाएं।मिशन वर्ष 2030, 2036 और 2047के लक्ष्यों को कार्ययोजनाओं में बांटने के लिए कहा था।
सूत्रों के मुताबिक संशोधित विजन डाक्यूमेंट में मुख्यमंत्री के सुझावों के आधार पर कई अहम बदलाव किए गए हैं। विजन डाक्यूमेंट के बड़े लक्ष्यों को यथावत रखते हुए उन्हें पाने के लिए प्रस्तावित रोडमैप में जरूरी बदलाव किए गए हैं।
राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2030 तक एक ट्रिलियन डालर तथा वर्ष 2047 तक छह ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वर्ष 2047 तक राज्य की प्रति व्यक्ति आय को 26 लाख रुपये पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य भी यथावत रखा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।