Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी के 12 ज‍िलों में तूफान 'मोंथा' का मंडराया साया, भारी बार‍िश का अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 07:00 AM (IST)

    मोंथा चक्रवात का असर पूर्वी यूपी के साथ लखनऊ और आसपास के जिलों में भी रहा। राजधानी में गुरुवार सुबह से ही रिमझिम बरसात का दौर शुरू हुआ, जो दिनभर जारी रहा। लगातार वर्षा से दिन के पारे में रिकॉर्ड 7.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 23.9 डिग्री पहुंच गया, जो वर्ष 2022 अक्टूबर के बाद सबसे न्यूनतम है। शुक्रवार को पूर्वी यूपी के करीब 12 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। मोंथा चक्रवात का असर पूर्वी यूपी के साथ लखनऊ और आसपास के जिलों में भी रहा। राजधानी में गुरुवार सुबह से ही रिमझिम बरसात का दौर शुरू हुआ, जो दिनभर जारी रहा। लगातार वर्षा से दिन के पारे में रिकॉर्ड 7.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 23.9 डिग्री पहुंच गया, जो वर्ष 2022 अक्टूबर के बाद सबसे न्यूनतम है। शुक्रवार को पूर्वी यूपी के करीब 12 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेशभर में रविवार से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को हुई दिनभर बारिश से एक रिकॉर्ड भी बना। पिछले 10 साल में अक्टूबर माह में दिन का पारा न्यूनतम स्तर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। इसके पहले अक्टूबर 2015 में दिन का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

    इसके अलावा झांसी, बाराबंकी एवं अमेठी जिला सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का पारा इतिहास में पहली बार न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। लखनऊ आसपास के अलावा पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश से आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। धान की फसल खेत में पड़ी है। लगातार बारिश से फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। दिन में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान वाले पांच जिलेझांसी 22 बाराबंकी 22.5गोरखपुर 22.7अमेठी 23.2सुलतानपुर 23.3