Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Weather Today: वाराणसी सहित आसपास के जिलों में हो सकती है बूंदाबादी, पढ़िए यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 08:23 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। वाराणसी के आसपास के जिलों में शुष्क मौसम बना हुआ है। कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है। आगरा अलीगढ़ मथुरा बरेली पीलीभीत गोरखपुर कानपुर अंबेडकरनगर बलरामपुर रायबरेली बागपत मुजफ्फरनगर मेरठ सहारनपुर वाराणसी आजमगढ़ जौनपुर और गाजीपुर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए इस खबर को पढ़ें...

    Hero Image
    उत्‍तर प्रदेश की ताजा मौसम की खबर। जागरण

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। वाराणसी के आसपास के जिलों में शुष्‍क मौसम बना हुआ है। कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है।

    आगरा का मौसम

    आगरा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

    अलीगढ़ का मौसम

    अलीगढ़ में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    तेजी से बदल रहा है मौसम- जागरण


    मथुरा का मौसम

    मथुरा में आसमान साफ रहेगा । अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।

    इसे भी पढ़ें-फिरोजाबाद में प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के मंच पर घमासान, भुगतान के लिए धरने पर बैठा टेंट कारोबारी

    बरेली का मौसम

    बरेली में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31.2, न्यूनतम 18.1, आर्द्रता अधिकतम 92 प्रतिशत और न्यूनतम 55 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    पीलीभीत का मौसम

    पीलीभीत में शुक्रवार को सुबह आसमान पर हल्के बादल उमड़ेंगे लेकिन बरसात होने की संभावना नहीं है। वहीं शाहजहांपुर व आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

    शाम को तापमान में भारी गिरावट हो रही है।- जागरण


    गोरखपुर का मौसम

    गोरखपुर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी गुरुवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

    कानपुर व आसपास के जिलों का मौसम

    कानपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। अकबरपुर में सुबह हल्की धूप रहेगी, रात में तापमान कुछ गिरेगा। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रही। इटावा में सुबह से ही धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में मामूली सी कमी आएगी। हवा भी चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर के मौसम का हाल

    अंबेडकरनगर के आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शुक्रवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं।

    बलरामपुर के मौसम का हाल

    बलरामपुर तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। हवा अधिकतम 22 व न्यूनतम सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। कड़ी धूप के साथ आर्द्रता अधिक होने की उम्मीद है।

    रायबरेली का मौसम

    रायबरेली में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है। रात का तापमान सामान्य रहेगा। अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

    इसे भी पढ़ें-इलाहाबाद विश्वविद्यालय में खुला बंद लॉकर तो निकला हजारों वर्ष पुराना 'खजाना', जम्‍मू-कश्‍मीर का यह राज भी आया सामने

    बागपत का मौसम

    बागपत के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 80 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    बादल छाने से मौसम सुहाना हुआ है।-जागरण


    मुजफ्फरनगर का मौसम

    मुजफ्फरनगर में मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

    मेरठ का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 59 प्रतिशत रहेगी।

    सहारनपुर का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार धूप खिली रहने की संभावना। उमस भरी गर्मी पड़ने के साथ शाम के समय तापमान में गिरावट आने की संभावना, मौसम में आर्द्रता 76 प्रतिशत तक रहेगी।

    वाराणसी का मौसम

    वाराणसी में दिनभर हल्‍के बादल छाए रहेंगे। शाम तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दिन में तेज हवा के साथ हल्‍की बारिश भी हो सकती है।

    आजमगढ़ का मौसम

    आजमगढ़ में सुबह से ही दिनभर धूप रहेगी। छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है।

    आसमान में छाए बादल-जागरण


    जौनपुर का मौसम

    जौनपुर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता 60 प्रतिशत तो हवा पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा।

    गाजीपुर का मौसम

    गाजीपुर में शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। धूप दिनभर तेज निकलेगी। हल्की बूंदाबांदी पडने की संभावना 10 प्रतिशत है। मौसम परिवर्तन से आद्रता 62 प्रतिशत और हवा पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी।