Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather News: एसी-कूलर बंद... यूपी के मौसम में हुआ बदलाव, देखें आज का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 07:31 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, दिन में मौसम सुहाना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से कम रहेगा। पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञानी के अनुसार आज प्रदेश के किसी भी शहर में बारिश की संभावना नहीं है।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में सुबह-शाम हल्की ठंड के अहसास होने लगा है। अब दिन में मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान, सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया था। पछुआ हवा (उत्तर-पश्चिमी) चलने से तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान, सामान्य से कम रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

    अक्टूबर के पहले सप्ताह में वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है और दिन में मौसम सुहाना बना हुआ है। सोमवार को भी यही स्थिति रही। रात और सुबह ठंडी रहीं। दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन तापमान कम रहने से उसका असर कम रहा। कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    आज बारिश की संभावना नहीं 


    मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। पीलीभीत, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ सहित यूपी के सभी शहरों में आज बारिश की संभावना नहीं है।