UP Weather News: आ गया हल्के गर्म कपड़े निकालने का समय! कैसा रहेगा मौसम का हाल, लेटेस्ट अपडेट
लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और रात को हल्की ठंड का अहसास होगा। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन हवाओं के कारण मौसम सुहाना बना रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम सुहाना रहने की संभावना है।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के कई शहरों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बुधवार को मामूली वृद्धि देखने को मिली। दिन में मौसम सुहाना बना रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में सुबह और रात हल्की ठंड का अहसास होगा। दोपहर में धूप जरूर निकलेगी, लेकिन हवा चलने के कारण मौसम सुहाना बना रहेगा।
हल्की ठंडी हवा चलने के कारण ठंड रही
आगरा शहर की बात करें तो शहर में हल्की ठंडी हवा चलने के कारण बुधवार सुबह हल्की ठंड रही। हालांकि दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन तापमान अधिक नहीं होने से लोगों को खुशनुमा मौसम का अहसास हुआ। हालांकि सूरज ढलने के बाद शाम के समय जरूर हल्की ठंड का अहसास हुआ।
बुधवार को यूपी के कई शहरों का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। आने वाले दिनों में मौसम सुहाना बना रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।