Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: यूपी में मानसून की झमाझम बारिश का दौर एक बार फिर से... मौसम विभाग ने बताई ये तारीख

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 08:20 AM (IST)

    UP Weather News मौसम विभाग ने 21 अगस्त से अच्छी बारिश की संभावना जताई है। जन्माष्टमी पर बादल छाए रहे लेकिन कुछ ही जगहों पर बरसे। आगरा में उमस बनी रही तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। अगस्त में सामान्य से 16% कम बारिश हुई लेकिन जून और जुलाई में अच्छी वर्षा हुई थी। मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले दिनों में सामान्य बारिश हो सकती है।

    Hero Image
    UP Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भादों के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मेघ बरसकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करते हैं। जन्माष्टमी पर शनिवार दोपहर को यूपी के कई जिलों में बादल उमड़े। ऐसा लगा कि झमाझम वर्षा होगी, लेकिन कुछ शहरों में ऐसा नहीं हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में तेज बारिश हुई। वहीं पूर्वी यूपी के जिलों में धूप निकलने से उमस ने परेशान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, एटा और मथुरा में उमस ने बेहाल किया। लखनऊ में भी बादलों की लुकाछिपी चलती रही। यूपी के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने रविवार को गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

    21 अगस्त से अच्छी बारिश के आसार

    वहीं 21 अगस्त से एक बार फिर अच्छी वर्षा के आसार हैं। आगरा शहर में शनिवार को सुबह से धूप निकली। हल्के बादलों की वजह से उमस अधिक रही। अधिकतम आर्द्रता सुबह 8:30 बजे 91 प्रतिशत तक पहुंच गई। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। दोपहर एक बजे के करीब बादल उमड़ आए। काली घटाएं छाने से ऐसा लगा कि वर्षा होगी। बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ गए।

    • आगरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि चार दिन तक स्थिति सामान्य रहेगी। बौछार पड़ सकती हैं। 21 अगस्त से अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

    अगस्त में कम बरसे बादल, सामान्य से 16 प्रतिशत कम वर्षा

    आगरा। अगस्त में आगरा में बादलों की बेरूखी देखने को मिली। जून व जुलाई में जहां सामान्य से कहीं अधिक वर्षा हुई थी, वहीं अगस्त में सामान्य से करीब 16 प्रतिशत कम वर्षा हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 15 अगस्त तक आगरा में सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। शहर में मानसून जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में दस्तक देता है।

    22 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी

    इस बार प्री-मानसून में अच्छी वर्षा हुई थी। 22 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। जून में सामान्य से 168 प्रतिशत अधिक और जुलाई में 130 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई थी। अगस्त में आगरा में वर्षा कम हुई, जिससे सामान्य से अधिक वर्षा की मात्रा घटती चली गई।

    अगस्त के शेष दिनों में सामान्य वर्षा के आसार हैं

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि, अगस्त के शेष दिनों में सामान्य वर्षा के आसार हैं। वर्षा की माहवार स्थिति माह, वर्षा हुई, सामान्य वर्षा, सामान्य से अधिक वर्षा जून, 148.6, 55.4, 168 प्रतिशत अधिक जुलाई, 240.4, 184.7, 130 प्रतिशत अधिक अगस्त, 89.4, 104.3, 16 प्रतिशत कम ओवरआल स्थिति, 478.4, 344.4, 39 प्रतिशत अधिक नोट: अगस्त के आंकड़े 15 अगस्त तक के हैं। 

    ये भी पढ़ेंः Weather: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, मुंबई में रेड अलर्ट; हिमाचल में भूस्खलन की संभावना