Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Weather Update: यूपी में अक्टूबर का न्यूनतम तापमान 124 साल में सबसे अधिक, नवंबर में भी जारी रहेगा ऐसा ही क्रम

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 12:37 PM (IST)

    UP Weather Update यूपी के मौसम ने अक्टूबर में 124 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। नवंबर में भी कम बारिश और सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है। गोरखपुर की हवा सबसे प्रदूषित है एक्यूआई 157 दर्ज किया गया है। लखनऊ और कानपुर का एक्यूआई 153 है।

    Hero Image
    यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज है। जागरण

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में अक्टूबर में मौसम के हालात काफी असामान्य रहे हैं। तटस्थ निनो परिस्थितियों और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की अनुपस्थिति के चलते औसत मासिक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किए गए हैं। परिणामस्वरूप, उत्तर-पश्चिमी भारत सहित संपूर्ण देश में अक्टूबर महीने का रात का औसत न्यूनतम तापमान 1901 से लेकर अब तक के 124 वर्षों में सबसे अधिक रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में औसत मासिक न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। लखनऊ में अक्टूबर की रातें सामान्य से तीन डिग्री अधिक गर्म रहीं।

    वहीं, दिन का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक, 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर महीने में भी तटस्थ निनो परिस्थितियों के बने रहने और पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी के चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से कम या नगण्य वर्षा होने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, आगामी कुछ दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

    इसे भी पढ़ें-यशोदा बन नर्सिंग स्टाफ ने नवजात की बचाई जान, नाम दिया कृष्णा; विदाई पर भर आईं सभी की आंखें

    वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार नवंबर में प्रदेश भर में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से आंशिक रूप से अधिक रहने की उम्मीद है। इस अत्यधिक तापमान परिवर्तन का असर कृषि, स्वास्थ्य और जनजीवन पर भी पड़ सकता है।

    गोरखपुर की हवा सबसे प्रदूषित

    दीपावली के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। एक नवंबर को शाम साढ़े छह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में पीएम 2.5 के स्तर में दो गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    मेरठ छाई धुंध बेगमपुर रोड।- जागरण


    इसे भी पढ़ें-पहले पालतू कुत्ते को शराब पिलाकर किया बेसुध, फिर किन्नर की कर दी हत्या; जांच में जुटी पुलिस

    वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार, प्रदेश में सबसे खराब हवा गोरखपुर की रही, जहां एक्यूआई 157 मापी गई। दूसरे स्थान पर लखनऊ और कानपुर रहे, जिनका एक्यूआई 153 दर्ज किया गया। बरेली का एक्यूआई 146, मुरादाबाद का 144, मेरठ का 107 और मुजफ्फरनगर का 104 रहा।

    ये सभी एक्यूआई ''खराब'' श्रेणी में आते हैं। हालांकि, प्रदेश के कुछ शहरों की एक्यूआई 100 से नीचे दर्ज की गई। इसमें आगरा का एक्यूआई 77 और प्रयागराज का 90 रहा। वायु गुणवत्ता के ये आंकड़े प्रदर्शित करते हैं कि प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, जिससे नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।