लखनऊ जंक्शन पर गूंजी किलकारी, महिला को पीड़ा पर आरपीएफ महिला जवानों ने कराया प्रसव
Woman Delivered Baby on Lucknow Junction आरपीएफ कांस्टेबलों ने चादर और साड़ी से घेरा बनवाकर महिला यात्री का प्रसव कराया। महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। सूचना पर आई 108 एम्बुलेंस से जच्चा बच्चा को महिला कांस्टेबल पूनम यादव व महिला कांस्टेबल वंदना चौधरी के साथ वीरांगना झलकारी बाई अस्पताल भेजा गया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ : कानपुर से लखनऊ रविवार को आई एक गर्भवती महिला को स्टेशन पर ही प्रसव पीड़ा होने लगी। मौके पर तैनात आरपीएफ की महिला कांस्टेबलों ने महिला की बिगड़ती हालत देखते हुए खुद ही प्रसव कराया।
आरपीएफ कांस्टेबल पूनम यादव रविवार सुबह लगभग 6: 15 बजे लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर तैनात थीं। पूनम ने देखा कि पूर्वी साइट पर एक महिला यात्री अंजलि प्रसव पीड़ा से कराह रही है। अंजलि के साथ उनका पति सचिन गुप्ता बिगड़ती हालत देखकर परेशान होने लगे।
कानपुर नगर के थाना शुक्लागंज के मिश्रा कालोनी की रहने वाली अंजलि के बारे में जानकारी प्रभारी निरीक्षक अमित राय को दी गई। सूचना पर ड्यूटी मे तैनात सारी महिला कांस्टेबल को मैके पर भेजा गया। आरपीएफ कांस्टेबलों ने चादर और साड़ी से घेरा बनवाकर महिला यात्री का प्रसव कराया।
महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। सूचना पर आई 108 एम्बुलेंस से जच्चा बच्चा को महिला कांस्टेबल पूनम यादव व महिला कांस्टेबल वंदना चौधरी के साथ वीरांगना झलकारी बाई अस्पताल भेजा गया। यहां महिला का प्राथमिक उपचार चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।