पीलीभीत में पंखे से करंट लगने से महिला की मौत, धान साफ करते समय हुआ हादसा
पीलीभीत के घाटमपुर में धान साफ़ करते समय पंखे से करंट लगने से निशा बेगम नाम की एक महिला की मौत हो गई। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंधविश्वास में, उन्होंने शव को रेत में दबाकर उपचार करने की कोशिश की। इस घटना से महिला के दो वर्षीय बेटे के सिर से मां का साया उठ गया।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। घर के आंगन में पंखे से धान साफ कर रही महिला करंट की चपेट में आने से झुलस गई। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन अंधविश्वास के चलते महिला को रेत दबाकर उपचार का दावा कर रहे है।
थाना क्षेत्र के घाटमपुर की निवासी रियासत की पत्नी निशा बेगम बुधवार को पंखे से धान साफ कर रही थी। अचानक पंखे में करंट उतर आया। पंखा छूते ही महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। गंभीर हालत में महिला जमीन पर पड़ी रही। पड़ोस की महिला ने देख जानकारी स्वजनों को दी।
गंभीर हालत में स्वजन महिला को पूरनपुर के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने अंधविश्वास के चलते महिला के शव को रेत में दबा दिया। एक घंटे तक वह शव को मिट्टी में दबाए रहे। महिला की मृत्यु से दो वर्षीय अल्फेज के सिर से मां का साया छिन गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।