Bihar Elections: अररिया से लेकर छातापुर तक, बिहार में आज चार जनसभाएं करेंगे CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधान सभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन चार जनसभाएं करेंगे। वे अररिया, नरपतगंज, छातापुर और बिस्फी में रैलियों को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ अब तक 27 जनसभाएं और एक रोड शो कर चुके हैं। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए आज शाम को प्रचार थम जाएगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिहार विधान सभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चार जनसभाएं कर भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
मुख्यमंत्री अब तक 27 जनसभाएं व एक रोड शो कर चुके हैं। योगी की पहली जनसभा अररिया के सिकटी विधान सभा क्षेत्र में पूर्वांहन 10.30 बजे से और दूसरी 11.30 बजे से नरपतगंज विधान सभा क्षेत्र में होगी।
12.30 बजे योगी छातापुर विधान सभा क्षेत्र में और मधुबनी जिले की बिस्फी विधान सभा क्षेत्र में अंतिम जनसभा 1.30 बजे संबोधित करेंगे। दूसरे व अंतिम चरण के लिए रविवार शाम को प्रचार थम जाएगा।
इस तरह से योगी की बिहार में 31 चुनावी जनसभाएं हो जाएंगी। बिहार चुनाव प्रचार में योगी के अलावा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी लगाए गए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।