Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hartalika Teej 2025: हरितालिका तीज व्रत आज, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत; जानें पूजन विधि

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 06:00 AM (IST)

    हरितालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला सुहाग का पर्व है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। यह व्रत मनचाहे पति की इच्छा और सौभाग्य के लिए किया जाता है जिसमें महिलाएं 24 घंटे का उपवास रखती हैं।

    Hero Image
    हरितालिका तीज व्रत आज, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें रखेंगी व्रत

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। हरितालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। हरितालिका तीज को तीजा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार हरितालिका तीज मंगलवार को मनाई जाएगी। इसे सुहाग का पर्व भी कहते हैं। पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए सुहागिन निर्जल और निराहार रहकर इस पर्व को करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। आचार्य लोकनाथ तिवारी ने बताया कि 24 घंटे सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। कहा जाता है कि हरितालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था।

    इस तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से मनचाहे पति की इच्छा और लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है।

    पहली बार तीज व्रत रख रही हूं। यह तीज का त्योहार अखंड सौभाग्य के लिए कर रही हूं। यह पर्व पति के प्रति पत्नी के समर्पण और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इस त्योहार को लेकर काफी उत्सुकता बनी है।

    ज्योति अग्रहरि, पचरुखिया

    शादी के बाद इस वर्ष 15वां वर्ष तीज व्रत है। भगवान शिव व माता पार्वती से पति की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए प्रार्थना करुंगी। इस पर्व में व्रती सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हैं।

    मंशा पटेल, गौनरिया बाबू

    शादी के बाद पांचवी बार तीज व्रत रखी हूं। हरितालिका तीज व्रत का अनुष्ठान काफी कठिन होता है। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं निर्जला रहकर 24 घंटे का उपवास करती हैं।

    पूजा अग्रहरि, धर्मपुर

    भारतीय संस्कृति में पर्व त्योहार का खास महत्व है। इसमें तीज का पर्व महत्वपूर्ण है। यह पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। दूसरी बार तीज व्रत रख रही हूं। जिसमें स्वजन का इस पर्व में पूरा सहयोग मिलता है।

    ज्योति जायसवाल, पुरैना