UP Weather Today: महराजगंज में मौसम के तेवर तेज, पारा पहुंचा 34 डिग्री सेल्सियस
महराजगंज में मौसम का मिजाज बदला तापमान में वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जिससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। दिन भर तेज धूप से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया और पंखे व कूलर भी बेअसर साबित हुए। शाम को मौसम में थोड़ी नरमी आने से कुछ राहत मिली।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। मंगलवार की सुबह से ही मौसम के तेवर तल्ख रहे। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को तापमान का पारा अचानक चढ़ गया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे।
बाहर सड़क पर तेज धूप से राह चलना मुश्किल रहा, वहीं कमरे में पंखा और कूलर चलने के बाद भी उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर होते रहे। मौसम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। जिले के मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है।
सोमवार सुबह भोर में जमकर वर्षा हुई थी, जो करीब आठ बजे तक बूंदाबांदी के रूप में जारी रही। इसके बाद वर्षा थम गई और कुछ देर आसमान में बादल छाए रहे। थोड़ी देर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोग खुद को असहज महसूस करने लगे। इसके बाद दिनभर तेज धूप रहने के कारण गर्मी बनी रही, हालांकि दोपहर में करीब एक बजे पुनः वर्षा हुई और यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।
उस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा, लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी हो गई।
इस कारण उमस भरी गर्मी और बढ़ गई। दोपहर में सड़कों पर धूप के कारण लोग परेशान रहें और कमरे में बैठने पर गर्मी के चलते लोगों को बेचैनी महसूस होती रही। लेकिन सायं के बाद मौसम में थोड़ी नरमी आई, इसके बाद लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।