Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में रहस्यमय परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 03:20 PM (IST)

    बृजमनगंज में लेहड़ा पुलिस चौकी के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक सुनील, अपनी मां और भाई के साथ रहता था और सफाई का काम करता था। पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कमरे से बीयर की बोतल भी बरामद हुई है।

    Hero Image

    संवाद सूत्र, बृजमनगंज। लेहड़ा पुलिस चौकी के पीछे स्थित मकान में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरेंदा थाना क्षेत्र के मिल कालोनी वार्ड नंबर सात रुदलापुर के मूल निवासी सुनील, बृजमनगंज थाना अंतर्गत लेहड़ा पुलिस चौकी के पीछे स्थित एक मकान में बीते 15 वर्षों से मां और बड़े भाई अजय के साथ रहता था। जबकि तीन अन्य भाई रुदलापुर में रहते हैं। सुनील प्राइवेट सफाई कर्मी के तौर पर लेहड़ा मंदिर के पास बने शौचालय की देखरेख और सफाई का कार्य करता था। पति-पत्नी में आपसी विवाद के कारण दो वर्ष पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। भाई अजय ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे सुनील कहीं से वापस घर आया। उसके घर आने के बाद मां और अजय छठ पर्व का मेला घूमने चले गए। सुबह करीब सात बजे जब वापस घर पहुंचे, तो दरवाजा खुला था।

    सुनील साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका था और उसका घुटना जमीन पर सटा था। यह दृश्य देख चीख-पुकार मच गई। आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमरे से बीयर की बोतल मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।