Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharajganj Weather News: दोपहर में निकली धूप, सुबह-शाम कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 03:14 PM (IST)

    महराजगंज में मौसम बदल गया है। सुबह कोहरा छाया रहा और दोपहर में धूप निकली, जिससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने की चेतावनी दी है। तापमान में भी बदलाव आया है। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही। ऊनी कपड़ों के बाजार सज गए हैं और डॉक्टर ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    Hero Image

    बदलते मौसम में लोगों की दिक्कतें बढ़ी। जागरण

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। मौसम बदल चुका है। बुधवार की सुबह के समय में कोहरा छाया रहा। इसके बाद दोपहर में धूप निकली। ऐसे में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। साथ ही सर्दी का अहसास भी होने लगा है। मौसम विभाग भी आगामी दिनों में कोहरा और ठंडी हवाओं के बढ़ने के संकेत दिए हैं। जिले के मौसम का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों वर्षा के बाद से ही मौसम में नमी आने लगी है। कालेज रोड, फरेंदा रोड, भिटौली, घुघली, श्यामदेउरवा, परतावल, पनियरा, फरेंदा, नौतनवा, सोनौली, ठूठीबारी, निचलौल, सिसवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा। इस कारण शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी राहगीरों के वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

    कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने जाने के लिए भी लोगों को धुंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे के करीब धीरे-धीरे धुंध छटने के बाद आसमान साफ हुआ और दोपहर में धूप निकली। धूप निकलने के बाद पार्कों और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। उधर सर्द मौसम को देखते हुए इन क्षेत्रों में ऊनी कपड़ों के बाजार सज गए है।

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत महराजगंज में 1200 जोड़े बनेंगे हमसफर, रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी शादी

    खरीदारों की भीड़ भी उमड़ रही है। ग्राहक अपने पसंद के स्वेटर, जैकेट और मफलर की खरीदारी अभी से करने लगे हैं। लेकिन सायं होते ही फिर धुंध छाने लगा और ठंड का अहसास होने लगा।

    जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. एवी त्रिपाठी ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही बड़ी परेशानी में डाल सकती है। बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।