Trending

    महराजगंज में तीन मौत से दहला नौतनवा, सुसाइड नोट देख कांप गए लोग

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 02:17 PM (IST)

    नौतनवा के गांधी नगर वार्ड में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। इस दर्दनाक घटना से पूरे कस्बे में सन्नाटा पसरा है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    घटना स्थल जुटे पुलिस अधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, नौतनवा, (महराजगंज)। कस्बे के गांधी नगर वार्ड में पिता द्वारा अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान देने की दर्दनाक घटना से पूरे कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।

    मासूम बच्चों को देखने के लिए आसपास के मोहल्लों से लोग पहुंचते रहे। रविवार को हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झंकझोर कर रख दिया। जिस घर में यह घटना हुई वहां दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। आसपास के लोग घटना को लेकर स्तब्ध नजर आए और बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते रहे।

    घर के बाहर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। दीवार लिखे सोसाइड नोट को लेकर तरह-तरह चर्चाएं हो रही है। इस दौरान पुलिस को लोगों को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दर्दनाक घटना के बाद नौतनवा कस्बे में दिनभर सन्नाटा जैसा माहौल बना रहा। बाजारों और चौराहों पर लोग इसी घटना की चर्चा करते नजर आए और मासूम बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया।

    C-209-1-GKP1026-505634
    सुसाइड नोट। जागरण


    एसएसबी व पुलिस अधिकारियों ने महिला कर्मी से की घंटों पूछताछ
    दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में जांच तेज हो गई है। घटना के बाद नौतनवा थाने में एसएसबी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और महिला कर्मी से घंटों पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज: दो बच्चों की हत्या कर खुद फंदे पर लटक गया पिता, तीन लाशें देखकर हैरान रह गए लोग

    रविवार को नौतनवा थाने में एसएसबी के महानिरीक्षक रत्न संजय, उप महानिरीक्षक मुन्ना सिंह, 66वीं वाहिनी के सेनानायक जगदीश प्रसाद धाबाई, क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव समेत अन्य अधिकारियों ने महिला कर्मी वंदना से घटना से जुड़ी जानकारी ली। अधिकारियों ने पारिवारिक विवाद और घटना से पहले की परिस्थितियों के बारे में विस्तार से पूछताछ की।

    बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने महिला कर्मी से उसके पति के साथ संबंध, परिवारिक विवाद और घटना से पहले हुई बातचीत के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।