Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन गेंद फेंकने के बाद गिरा और फिर उठ ना सका विराट चौहान... हार्ट अटैक से मैनपुरी में 13 वर्षीय लड़के की मौत

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:05 AM (IST)

    मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के सहारा गांव में क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय बालक समर उर्फ विराट चौहान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वह गेंदबाजी कर रहा था ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विराट चौहान का फाइल फोटो।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    संवाद सूत्र, जागरण. बिछवां। क्षेत्र के गांव सहारा में क्रिकेट खेलते समय अचानक 13 वर्षीय बालक अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने ह्रदयगति रुकना मृत्यु का कारण बताया। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए हैं। इकलौते पुत्र की मृत्यु से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    चिकित्सकों ने ह्रदयगति रुकना मृत्यु का कारण

    क्षेत्र के गांव सहारा निवासी सोमेंद्र सिंह चौहान का 11 वर्षीय पुत्र समर उर्फ विराट चौहान गांव लहरा स्थित अनारा एजुकेशन एकेडमी में कक्षा छह का छात्र था। रविवार की सुबह अवकाश होने के कारण वह अन्य बच्चों के साथ गांव के खेल मैदान में घरेलू क्रिकेट मैच खेल रहा था। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब वह बॉलिंग कर रहा था।

    तीन गेंद फेंकने के बाद अचानक सीने में तेज दर्द होने के कारण वह अचेत होकर मैदान पर ही गिर पड़ा। साथी बच्चों ने समर को उठाने का प्रयास किया तो शरीर से कोई हरकत न होने पर इसकी जानकारी स्वजन को दी गई।

    स्वजन ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

    स्वजन आनन-फानन में उसे निजी डॉक्टर के यहां ले गए। जहां हालत गंभीर बताने पर समर को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बालक की मृत्यु का कारण ह्दयगति रुकना बताया और शव मोर्चरी पर रखवाने की सलाह दी। परंतु स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए समर के शव को गांव ले गए।

    इकलौते बेटे की मौत से स्वजन में मचा कोहराम

    हादसे की जानकारी होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इकलौते पुत्र की मृत्यु से मां सुनीति और सात वर्षीय बहन आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय मृतक बालक के पिता सोमेंद्र सिंह निजी कार्य से दिल्ली गए थे। उनके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।