Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष को एके-47 से मारने की धमकी! भाेगांव थाने में शिकायत दर्ज 

    Updated: Tue, 25 Nov 2025 08:01 AM (IST)

    मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने एके 47 से गोलियां मारकर शरीर के चिथड़े उड़ाने की धमकी दी ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को फोन कर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपित ने एके 47 की सारी गोलियां मारकर शरीर के चिथड़े उड़ाने की बात कही। लगातार मिल रहीं धमकियों से जिलाध्यक्ष और उनके स्वजन भयभीत हैं। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार फोन पर मिल रहीं धमकियों से जिलाध्यक्ष भयभीत


    भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने भोगांव थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि भोगांव थाना परिसर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलर हैं। एक बार सुनवाई के दौरान नगला चुन्नी की रहने वाली एक महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। सुनवाई के दौरान महिला महिला बिना बताए कहीं चली गई। उसके बाद से महिला का पति आदेश यादव नाम का युवक लगातार भद्दी-भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

    फोन पर  दी जा रही हैं धमकियां

    जिलाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित ने फोन कर उन्हें धमकी दी कि एके 47 की सारी की सारी गोलियां मारकर तेरे शरीर के चिथड़े उड़ा दूंगा। आरोपित द्वारा लगातार दी जा रहीं धमकियों से जिलाध्यक्ष और उनके स्वजन भयभीत हैं। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    इस संबंध में इंस्पेक्टर भोगांव प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।