Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mainpuri Crime News: चोर की अफवाह में ग्रामीणाें ने चलाई गोली, फिरोजाबाद के किशाेर की मौत

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 11:29 AM (IST)

    मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में चोर आने की अफवाह के बाद ग्रामीणों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आयुष अपनी बहन के घर आया था गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में सैफई मेडिकल कॉलेज में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है। मृतक किशोर तीन महीने से अपनी बहन के घर रह रहा था।

    Hero Image
    दन्नाहार क्षेत्र के नगला राधे में ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी करते सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला राधे में मंगलवार की रात चोर आने की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने गोली चलाना शुरू कर दी। गोली लगने से बहन के घर आए फिरोजाबाद का किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर किशोर को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। जहां किशोर की मृत्यु हो गई। सीओ सिटी ने पुलिसबल के साथ गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है।

    तीन महीने से बहन के घर रह रहा था मृतक, सबमर्सिबल पर सोते समय हुई घटना

    फिरोजाबाद के नागऊ गांव निवासी राजकुमार का 14 वर्षीय पुत्र आयुष तीन माह से दन्नाहार क्षेत्र के नगला राधे में अपनी बहन के यहां रह रहा था। मंगलवार की रात घर से करीब तीन सौ मीटर दूर वह बहनोई आशीष मिश्रा के खेत पर लगे सबमर्सिबल पर सोने के लिए गया था। देर रात साढ़े 11 बजे के करीब गांव में चोर आने की अफवाह फैल गई।

    चोर आने की अफवाह पर ग्रामीणों ने चलाई गोली

    बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे गोली सबमर्सिबल पर सो रहे आयुष की गर्दन में जा लगी। शोर सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। आयुष को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई में उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया।

    सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से ली जानकारी

    बुधवार सुबह सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दन्नाहार वीरेंद्रपाल सिंह पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। इस संबंध में एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।

    सीओ सिटी पुलिसबल के साथ गांव में प्रकरण की जांच कर रहे हैं। गोली चलाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी की जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

    comedy show banner
    comedy show banner