बांके बिहारी मंदिर में आज से बदल जाएगा दर्शन का समय, होली के दौज तक रहेगी ये व्यवस्था
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भाई दूज से दर्शन का समय बदल जाएगा। शीतकालीन दर्शन सुबह 8.45 से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 4.30 से रात 8.30 बजे तक होंगे। मंदिर प्रबंधन समिति ने समय बदला है, पर सेवायत पुराने समय पर ही दर्शन कराएंगे। यह व्यवस्था होली के दौज तक रहेगी। भोगराग सेवा भी पिछले वर्ष के अनुसार ही होगी।
-1761153383432.webp)
जागरण संवाददाता, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भाई दूज गुरुवार से ठाकुरजी के दर्शन समय में परिवर्तन हो जाएगा। ठाकुरजी की भोगराग सेवा में भी बदलाव होगा। शीतकालीन दर्शन सुबह 8.45 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगे। शाम को साढ़े चार बजे मंदिर के पट खुलेंगे और रात साढ़े आठ बजे बंद हो जाएंगे।
मंदिर प्रबंधन की उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने शीतकालीन दर्शन समय सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक तय किया है। हालांकि, सेवायत पुराने समय पर ही आराध्य के दर्शन खोलेंगे। शीतकालीन दर्शन समय व्यवस्था होली के दौज तक लागू रहेगी।
मंदिर के सेवाधिकारी गिरीश गोस्वामी के पारिवारिक सदस्य मयंक गोस्वामी ने बताया कि उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने दीवाली पर भाई दूज से शुरू होने वाली शीतकालीन दर्शन व्यवस्था के लिए सुबह आठ से दोपहर 1.30 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात 9 बजे तक मंदिर के पट खोले जाने के निर्देश जारी किए थे। सेवायत उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए समिति के आदेशों का पालन करने से बच रहे हैं। इसलिए कल शीतकालीन दर्शन व्यवस्था पिछले वर्ष की तरह ही रखी जाएगी।
चार पहर होने वाली भोगराग सेवा में बालभोग सेवा, राजभोग सेवा, उत्थापन भोग और शयनभोग सेवा भी पिछले वर्ष के समय पर होगी। पिछले तीन दिनों से उनके परिवार में चाचा व समिति सदस्य दिनेश गोस्वामी की सेवा चल रही थी। इन तीन दिनों में उनके द्वारा समिति द्वारा तय किए गए समय पर ही दर्शन व्यवस्था लागू की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।