Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Govardhan Puja Date: आज या फिर कल, कब है मथुरा में गाेवर्धन महाराज की पूजा और भैया दूज?

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 10:18 AM (IST)

    मथुरा में गोवर्धन पूजा और भाई दौज की तिथियों को लेकर असमंजस है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को और यमद्वितीया 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पुष्टि मार्ग में गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर को होगी। अन्य स्थानों पर अन्नकूट गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को होगी। भाई दौज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण टीम, मथुरा। गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को और यमद्वितीया का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि पुष्टि मार्ग मंदिर में कान जगाई कार्यक्रम होते हैं। जिसमें गाय माता के कान में गोवर्धन पूजन करने का निमंत्रण दिया जाता है। इसलिए 21 अक्टूबर को सुबह पुष्टि मार्ग में गोवर्धन पूजा ओर अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्य स्थानों पर अमावस्या होने के कारण प्रतिपदा में 22 अक्टूबर को अन्नकूट गोवर्धन पूजा होगी। 23 अक्टूबर को भाई दौज का पर्व होगा।