Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'संतान सुख चाहता हूं...', मथुरा स्टेशन से बच्ची चुराने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 06:06 PM (IST)

    मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक मासूम बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी आनंद की एक वर्षीय बच्ची सरस्वती को आरोपी सतीश ने अगवा किया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी की पत्नी का चार बार गर्भपात हो चुका था इसलिए वह बच्चा चाहता था। आरोपी को आगरा कैंट खेरिया पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

    Hero Image
    पत्नी का चार बार गर्भपात होने पर जंक्शन से अगवा की थी मासूम बच्ची।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। जीआरपी को जंक्शन रेलवे स्टेशन से मासूम को अगवा करने वाले आरोपित को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पत्नी का चार बार गर्भपात होने के कारण मासूम का अपहरण किया था।

    मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी आनंद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कचरा बीनते हैं। शुक्रवार की रात आनंद कचरा बीनने चले गए थे, तभी मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक युवक उनकी एक वर्षीय बच्ची सरस्वती को उठा ले गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी पूजा के शोर पर प्लेटफार्म पर खड़ी हजरत निजामुद्दीन से झांसी के मानिकपुर जा रही यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन चल दी और युवक उसमें चढ़ गया था। जीआरपी और आरपीएफ सक्रिय हो गईं। ग्वालियर, झांसी, आगरा टीम भेजी गईं।

    जीआरपी सीओ नजमुल हुसैन नकवी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपित को दोपहर तीन बजे आगरा कैंट खेरिया पुल के नीचे से आरोपित सतीश निवासी मुहल्ला मदीना कलोनी, थाना मनिया, धौलपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। पत्नी के चार बच्चों का गर्भपात हो गया। इसलिए वह एक बच्चा चाहता था। बच्ची को अपने पास रखने के लिए अपहरण किया।