मई के महीने में ओलों के साथ बरसात, मथुरा में बदला एकदम से मौसम, झमाझम बारिश से मिली राहत
मई महीने में मथुरा के कोसीकलां, नौहझील, बरसाना और गोवर्धन क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली ...और पढ़ें

मथुरा में बुधवार रात तेज बारिश के साथ ओले गिरे।
जागरण टीम, मथुरा। मई के महीने में दिन में गर्मी के बाद रात आठ बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। कोसीकलां, नौहझील में झमाझम वर्षा के साथ ओले भी बरसे। वहीं बरसाना, गोवर्धन में भी वर्षा हुई।
करीब आधा घंटे हुई वर्षा व ओलावृष्टि के बाद गर्मी से लोगों ने राहत महसूस हुई। शहरी क्षेत्र में मौसम साफ रहा। लेकिन, हवा में ठंडक से लोगों के चेहरे खिले नजर आए।
बीते तीन दिन से दिन में धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था। बुधवार को भी दोपहर में धूप तीखी खिली, जिससे लोग गर्मी से परेशान है। बुधवार को अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। देर शाम सात बजे मौसम में बदलाव हुआ।
आसमान में बादल छा गए। रात आठ बजे तेज हवा चलने लगी। रात सवा आठ बजे कोसीकलां और नौहझील क्षेत्र में झमाझम वर्षा होने लगी। कुछ देर बाद ओलावृष्टि हुई। गंतव्य को जा रहे लोग ओलावृष्टि होने पर सुरक्षित ठिकानों पर छिप गए।
इसके बाद गोवर्धन और बरसाना क्षेत्र में भी तेज हवा के साथ वर्षा हुई। करीब एक घंटे की वर्षा से मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। गर्मी से राहत मिलने पर लोगों के चेहरे खिल गए। शहरी क्षेत्र के अलावा राया, फरह, महावन और बलदेव क्षेत्र में मौसम साफ रहा।
लेकिन, कोसी आदि क्षेत्र में ओलावृष्टि का असर इन क्षेत्र में भी दिखा। हवा में ठंडक रही, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।