Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर धाम पीठाश्वर धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में आएंगे शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर

    By Prateek GuptaEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Sun, 09 Nov 2025 08:53 PM (IST)

    बागेश्वर धाम पीठाश्वर धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता अनुपम खेर शामिल होंगे। इस खबर से भक्तों में उत्साह का माहौल है। शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर के आगमन से बागेश्वर धाम की यात्रा और भी खास हो जाएगी। दोनों कलाकारों की धीरेंद्र शास्त्री में गहरी आस्था है।

    Hero Image

    बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शिल्पा शेट्टी व अनुपम खेर।

    संवाद सहयोगी, जागरण, मथुरा। बागेश्वर पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई पर भारत को हिंदू राष्ट्र व यमुना शुद्धिकरण जैसी मांगों को लेकर दिल्ली से वृंदावन तक निकल रही सनातन एकता पदयात्रा 16 नवंबर को छटीकरा पहुंचेगी।

    छटीकरा में पदयात्रा के ठहराव की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। हर दिन पदयात्रा में नामचीन हस्तियां शामिल होकर पदयात्रा को अपना समर्थन दे रही हैं। ऐसे में सिने तारिका शिल्पा शेट्टी एवं अनुपम खेर भी पदयात्रा में शामिल होकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के इस हवन में आहुति देने के लिए आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पदयात्रा के अंतिम पड़ाव छटीकरा पर फिल्मी गायक बी प्राक अपनी भजन गायन में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। छटीकरा ठहराव की व्यवस्था संभालने में जुटे ब्रज तीर्थ देवालय न्यास ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

    बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने सात नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित कात्यायनी मां मंदिर से सनातन एकता पदयात्रा की शुरुआत की। रविवार को पदयात्रा हरियाणा के सीकरी स्थित शगुन गार्डन विश्राम स्थल पहुंची है।

    सनातन एकता पदयात्रा में लगातार सनातनियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। नामचीन हस्तियां पदयात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन दे रही हैं। शनिवार को फिल्मस्टार संजय दत्त, क्रिकेटर शिखर धवन ने अपना समर्थन पदयात्रा को दिया और पदयात्रा में शामिल होकर फरीदाबाद तक चले।

    इस पदयात्रा में हर दिन बड़े नाम समर्थन देने को पहुंच रहे हैं। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया सिनेतारिका शिल्पा शेट्टी एवं अभिनेता अनुपम खेर भी पदयात्रा में शामिल होने को पहुंचेंगे। संभव है वह वृंदावन में छटीकरा से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक की पदयात्रा में शामिल हों।

    छटीकरा पड़ाव में आवाज का जादू बिखेरेंगे बी प्राक

    सनातन एकता पदयात्रा 16 नवंबर को छटीकरा के चारधाम मंदिर के समीप पहुंचगी। यहीं पदयात्रा का अंतिम पड़ाव होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी की पांच एकड़ भूमि पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।

    इसकी जिम्मेदारी ब्रज तीर्थ देवालय न्यास संभाल रहा है। न्यास के महामंत्री आरके पांडे पदयात्रा के पड़ाव स्थल पर नगर निगम की सहायता से साफ-सफाई करवाने में लगे हैं। पूरे पंडाल में एक लाख से अधिक लोगों को ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

    इसके अलावा सभा के लिए भव्य मंच तैयार होगा। इस मंच पर संतों, धर्माचार्य व पदयात्रा में शामिल सनातनियों के सामने फिल्मी गायक बी प्राक अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे। बी प्राक भगवान के भजन गायन कर संतों व सनातनियों को रिझाएंगे।

     

    चार एकड़ में तैयार हो रहा भोजन पंडाल

    सनातन एकता पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में करीब दो लाख पदयात्रियों के मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए छटीकरा के चारधाम के समीप तैयार हो रहे अंतिम पड़ाव स्थल के पंडाल के सामने दूसरी ओर चार एकड़ भूमि पर पदायात्रियों के लिए भोजन पंडाल तैयार करवाया जा रहा है। इस पंडाल में पदयात्रियों के भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

     

    पदयात्रा में अक्षयपात्र देगा हर दिन एक लाख रोटी

    दिल्ली से वृंदावन तक चल रही सनातन एकता पदयात्रा में भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी गौरीगोपाल आश्रम के स्वामी कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने उठा रखी है। प्रतिदिन पदयात्रियों के भोजन की व्यवस्था गौरीगोपाल आश्रम कर रहा है।

    लेकिन, 12 नवंबर से मिड डे मील की जिम्मेदारी उठा रही संस्था अक्षय पात्र पदयात्रियों के लिए एक लाख रोटी की व्यवस्था शुरू करेगी। जो पदयात्रा के संपन्न होने तक जारी रहेगी।

     

    यह भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' में उतरे सेलिब्रिटी, ग्रेट खली से लेकर शिखर धवन तक ने दिया समर्थन