मथुरा में पैर फिसलने से यमुना में डूबी महिला, 48 घंटे बाद भी नही लगा सुराग
मथुरा के शेरनगर गाँव में, 50 वर्षीय सुमन यमुना नदी में पैर फिसलने से बह गईं। घटना मंगलवार दोपहर की है। परिजनों ने खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें महिला की तलाश कर रही हैं, लेकिन 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि ने परिजनों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया है।

जागरण संवाददाता, कोसीकलां (मथुरा)। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी शाहपुर क्षेत्र के गाँव शेरनगर में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे गाँव की रहने वाली महिला सुमन पत्नी रनवीर उम्र 50 वर्षीय अपने खेत पर गयी थी। तभी अचानक महिला का पैर फिसल गया और यमुना के तेज बहाब ने बह गयी।
काफी देर तक जब महिला घर नही पहुँची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो देखा खेत के पास यमुना नदी के किनारे महिला की चप्पल ओर पैर के फिसलने के निशान बने हुए है।फिर क्या परिजनों में हंगामा मच गया। देखते ही देखते यमुना के पास गाँव के लोगो की भीड़ जमा हो गयी।
गाँव सहित आसपास के गोताखोर यमुना में कूदकर महिला की तलाश करने लगे लेकिन कोई सफलता नही मिली। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची। देर रात तक महिला की तलाश तेजी से की गई लेकिन फिर भी कोई सुराग नही मिला।
पुलिस ने एनडीआरएफ सहित एसडीआरएफ की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया और टीम स्टीमर की मदद से महिला की तलाश में जुट गई। 48 घंटे बीत जाने के बाद महिला का पता न लगने की वजह से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस औऱ प्रशासन की मदद से महिला को तलाशा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी गांव शेरनगर पहुँचे ओर गाँव के लोगो के बीच बैठ परिजनों से मुलाकात की ओर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया और महिला को तलाशने की बात कही।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना के बाद पुलिस जल्द से कोई कार्यवाही करती तो पता लग सकता था। 4 दिन बीत जाने के बाद महिला का कोई सुराग नही लगने से परिवार के चिंतित है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।