छठ पूजा का सामान लेकर घर लौट रहा था हिस्ट्रीशीटर, मऊ में बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी
रानीपुर थाना क्षेत्र के लखनुआड़ीह गांव के पास रविवार शाम 6:00 बजे हिस्ट्रीशीटर राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह (45) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। छठ पूजा का सामान खरीदकर बाइक से घर लौटते समय हमला हुआ, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है।

जागरण संवाददाता, मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के लखनुआड़ीह गांव के समीप रविवार की शाम 6:00 बजे हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया जाता है कि पिरुआ गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह रविवार की शाम कांझा बाजार में छठ पूजा का सामान लेने गया था। इसके बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।
गोली उनके सिर और छाती में लगी थीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर से गूजर रहे लोंगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रथम दृष्टया लोंगो ने इसे दुर्घटना माना। आनन-फानन लोग उठाकर जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने गोली लगने की बात कही और उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर रानीपुर एसओ सुभाष कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। रात दस बजे के करीब एसपी इलामारन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए। एसपी ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर था। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।