Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में नमाज के बाद विरोध जुलूस में नारेबाजी, देवबंद में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, डर से दुकानें की बंद, 45 गिरफ्तार

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2022 09:00 PM (IST)

    High alert in West UP सहारनपुर में मुस्लिम समाज में शुक्रवार को अचानक कड़ा रोष देखने को मिला है इसी को लेकर सैकड़ों युवक जुमे की नमाज के बाद अचानक सड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    सहारनपुर में नमाज के बाद निकाला विरोध जुलूस।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने जबरन दुकान बंद कराने की कोशिश करते हुए हंगामा व पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। जबकि पथराव में एक युवक चोटिल हो गया। देवबंद में भी नमाज के बाद भीड़ ने नारेबाज करते हुए हंगामा किया। सहारनपुर से 31 और देवबंद से 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में व‍िरोध प्रदर्शन 

    सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढने के मस्जिद के बाहर नारे बाजी की। हुजूम यहां से निकलकर घंटा घर की ओर बढ़ा। इससे दुाकनदारों में दहशत हो गई। बवाल की आशंका से दुकानदार ग्रस्‍त हो गए और बाजार बंद कर द‍िया। उधर हजारों की संख्या में हुजूम लगातार घंटा घर की ओर बढ़़ रहा था। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते लोगों ने घंटा घर पर पहुंच कर घंटा घर चौराहे पर घेर लिया। रोड जाम हो गए। वाहनों की कतार लग गई, वहीं युवकों ने तालियां बजाकर अपना विरोध करना शुरू कर दिया। सरकार का विरोध किया गया तो अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए। लगभग आधे घंटे तक पूरा रोड जाम बना रहा। पुलिस फोर्स भी भीड़ के साथ चल रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को घंटा घर से रवाना किया। करीब आधे घंटे तक स्थिति असामान्य रहने के बाद लोग घरों को रवाना हुए। इससे पूर्व जामा मस्जिद के बाहर भी विरोध व प्रदर्शन किया गया।

    लाठीचार्ज कर कई युवक हिरासत में

    देवबंद: शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जारी हाई अलर्ट का असर मेरठ और आसपास के जिलों में दिखाई दिया। केवल सहारनपुर शहर और देवबंद नगर में बेकाबू भीड़ ने बवाल काटा। सहारनपुर शहर में जामा मस्जिद से नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय का हुजूम पैदल घंटाघर पहुंचा। यहां मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ को वापस किया तो भीड़ में शामिल लोग नेहरू मार्केट और मोरगंज की दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। पुलिस ने रोका तो कई दुकानों पर भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसमें एक युवक पत्थर लगने से चोटिल हो गया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं, देवबंद की रशीद मस्जिद के बाहर कुछ युवकों ने नारेबाजी की और विरोध-प्रदर्शन किया। यहां भी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर युवकों को खदेड़ा। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि उपद्रव की कोशिश करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

    मेरठ: शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के पहले तकरीर करते हुए शहर काजी जैनस साजिद्दीन ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर बयानबाजी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग की. कहा पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर अपशब्द बोलने वालों को मुस्लिम समाज में गहरा रोष है। शहर काजी ने कहा उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में मांग की है कि ऐसा कानून बनाया जाए जिसमें अगर कोई किसी धर्म के रहनुमा के खिलाफ अपशब्द बोले तो व कठोर कार्रवाई का प्रावधान हो। शहर काजी ने कहा कि हिंदू मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने का काम अंग्रेज हुकूमत के समय आरंभ किया गया था। नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा हुई।

    जुमा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी फोर्स के साथ सड़को पर

    मुजफ्फरनगर: जुमा की नमाज के मद्देनजर फोर्स अलर्ट पर है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव खुद सड़कों पर गस्त कर रहे हैं। मस्जिदों पर पुलिस ने सुबह से ही डेरा डाल दिया है। पुलिस अधिकारी लोगों से नमाज के बाद अपने अपने घर जाने की अपील कर रहें है। बाजार बंद कराने का प्रयास या अफवाह फैलाने वालों को कड़ी करवाई की चेतावनी दी जा रही है। जनपद में संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। शहर से लेकर देहात तक पुलिस सड़कों पर है। पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गुरुवार को दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया था।

    जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता

    बिजनौर में पुलिस और प्रशासनिक अफसर सड़कों पर रहे। ड्रोन से निगरानी की गई है। गुरुवार रात नजीबाबाद पुलिस ने लोगों को भड़काने के मामले में सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ) के जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को और नगीना में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएएम) के जिलाध्यक्ष और एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

    मेरठ में शहर के प्रमुख चौराहों पर आइजी, डीएम और कप्तान समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। घंटाघर, खैर नगर, धौला कुआं, भूमियापुल, लिसाड़ी रोड पर दोपहर तक दुकानें बंद रखकर विरोध जताया गया। उसके बाद नमाज के बाद सभी ने दुकानें खोल दी। मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और बुलंदशहर में भी पुलिस मुस्तैद रही। कहीं से हंगामे एवं धरना-प्रदर्शन की सूचना नहीं है।

    यह भी पढ़ें : कानपुर में शांति से हुई जुमे की नमाज, प्रयागराज में पथराव तो सहारनपुर में विरोध का जुलूस