Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनलाइन गेमिंग की लगी लत, मोटी रकम हारा सेना का जवान...और फिर उसने चुना यह रास्ता

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 29 Oct 2025 06:37 PM (IST)

    ऑनलाइन गेमिंग की लत में डूबे सेना के जवान राजेश कुमार ने चोरी का रास्ता अपनाया। जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में कई मामले दर्ज होने के बाद, पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। सेना ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया, फिर भी उसने चोरी जारी रखी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 5.74 लाख रुपये बरामद किए।

    Hero Image

    आनलाइन गेमिंग में मोटी रकम हारने के बाद सेना का चालक चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, मेरठ। आनलाइन गेमिंग ने सेना के जवान को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। गेम में मोटी रकम हारने के बाद सेना का चालक राजेश कुमार चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। जम्मू कश्मीर के राजौरी में 2021 से अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था। मारपीट, जानलेवा हमला, पशुक्रूरता और चोरी के आठ मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज है। भोपाल के जबलपुर, इंदौर और मध्यप्रदेश में छह मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दो मुकदमे मेरठ के सदर बाजार थाने में दर्ज हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू कश्मीर के राजौरी स्थित धांका गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र रमेश चंद 2013 में सेना के चालक पद पर भर्ती हुआ था। 2021 में उसका स्थानांतरण जम्मू कश्मीर से मध्य प्रदेश में हो गया। वहां पर जाने के बाद ही उसे आनलाइन गेमिंग की लत लग चुकी थी। गेम में मोटी रकम हारने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा था। जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में उसके खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हुए। राजेश कुमार की करतूत की जानकारी पत्नी को लगी, जो अपने एक बेटे के संग राजेश को छोड़ मायके में जाकर रहने लगी है।

    इसी बीच वह ड्यूटी छोड़कर भाग गया। 2023 में सेना ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। उसके बाद भी राजेश छावनी क्षेत्र में अपने आवासीय घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा था। चोरी की रकम से ही राजेश ने पुरानी वरना कार खरीदी थी। उसमें सवार होकर छावनी क्षेत्रों की रेकी करने लगा था। पूछताछ में राजेश ने बताया कि जम्मू कश्मीर में ही चोरी के आभूषण बेचता था। मेजर और लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी के कुछ आभूषण को भी जम्मू कश्मीर में बेचे थे। उक्त आभूषण की 5.74 लाख रकम उसके कब्जे से बरामद की गई है।

    सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपित राजेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। राजेश छावनी क्षेत्र से बाहर कोई चोरी नहीं करता था। इसलिए उसने मेरठ के छावनी क्षेत्र को चोरी के लिए चुना था।